
वाराणसी,09.08.2026
नगवां-लंका स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को गायत्री परिवार जोन संगठन की ओर से ‘भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य एवं नवयुग सत्संकल्प’ विषय पर अधिवक्ता संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी कुमार गुप्ता ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों और नवयुग सत्संकल्प के 18 सूत्रों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन विद्याधर मिश्र ने किया। इस अवसर पर जोन प्रभारी मान सिंह, ट्रस्टी डॉ. रोहित गुप्ता सहित विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ता मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन गंगाधर उपाध्याय ने किया।
