Nandi News

भारतीय जन क्रांति परिषद में संगठनात्मक बदलाव, नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव का हुआ जोरदार स्वागत

Share on Social Media

वाराणसी। भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था), वाराणसी के कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में परिषद के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव जी का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में शनि धाम सरकार, शनि पीठाधीश्वर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी कन्हैया महाराज जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री केशव प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव श्री कृष्ण कन्हैया अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार, फिल्म अभिनेता एवं राष्ट्रीय सचिव श्री चंदन कुमार तथा राष्ट्रीय संयोजक एव्यं एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ श्री आशुतोष चंद्र त्रिपाठी सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी कन्हैया महाराज जी ने संगठन में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन विस्तार एवं समाजहित के कायों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रदेशों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

श्री संजय रामेश्वर शर्मा ,महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष

श्रीमती चंद्रावती देवी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष

श्री बृजलाल, असम प्रदेश अध्यक्ष

श्री अमरजीत, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष

गुजरात प्रदेश प्रभारी, फिल्म अभिनेता श्री चंदन कुमार

श्री मोती कुमार,कर्नाटक प्रदेश प्रभारी

श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जन क्रांति परिषद

श्री स्वामी कन्हैया महाराज जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के साथ समाजहित, जनसेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देस्य आपसी सहयोग और सेवा भावना के साथ समाज के लोगों के बीच कार्य करना है।

“आओ मिलजुल कर एक-दूसरे का साथ निभाएं और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करें।”

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार एवं समाजसेवा के संकल्प को मजबूत करने का संकल्प लिया

भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था), वाराणसी राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि पीठाधीश्वर श्री स्वामी कन्हैया महाराज जी

Leave a Comment