
पद्मश्री स्वामी शिवानन्द जी महाराज का 131वां जन्म जयन्ती महोत्सव की दुर्गाकुण्ड स्थित धर्मसंघ मण्डल में विधि-विधान से पूजन कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आयुषमंत्री श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शुरूआत की। इस अवसर पर हजारो जरूरतमंद महिलाओं / पुरुषों को भण्डारा, दक्षिणा, वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का दान किया गया।
अपने उद्बोधन में आयुषमंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु’ ने स्वामी शिवानन्द जी महाराज के जीवन के बारे में बताया कि स्वामी शिवानन्द जी महाराज का जीवन सादगीपूर्ण रहा, वे योग से दिन की शुरूआत करते थे एवं गरीबों के प्रति विशेष लगाव था, कुष्ठ रोगियों की सेवा को वे अपना कर्तव्य समझाते थे।
आज सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम एवं भजन की प्रस्तुत हुई। श्री अनिरूद्ध गायेन ने बताया कि ये तीन दिवसीय आयोजन है। प्रथम दिन 06/08/2026 को कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन एवं भगवद्याठ किया गया। 07/08/2026 को सुबह से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ दरिद्रनारायण की सेवा की गई। लगभग 600 लोगों को भोजन की सेवा दी गई। शाम को भी भगवद्द्याठ, गीतापाठ एवं भजन का आयोजन किया गया। 08/08/2026 को सुबह पूजा-पाठ, होम, यज्ञ, जप के साथ-साथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं 300 संत लोगों को सेवा दिया जायेगा। 08/08/2026 की शाम को भगवद् कथा पाठ, भगप्रभु जो वृन्दावन से पधारेंगे के द्वारा सम्पन्न किया जायेगा। तत्पश्चात् भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जायेगी।
कार्यक्रम के संयोजक पुरुषोत्तम भट्टाचार्य, अनिरूद्ध गायेन, हिरण्यमय मुखर्जी, शिप्रा देवी , तन्द्रा कुंडू के अलावा अन्य बहुत सारे भक्त लोगों का पूर्ण सहयोग रहा जिनमें मुख्य है- जयदीप गुप्ता, सोमी मुखर्जी, अरूणिम भट्टाचार्य, शर्मिला सिन्हा, संजय सर्वज्ञ, फाल्गुनी भट्टाचार्य।
