




वाराणसी, 5 अगस्त। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व अध्यक्ष, सिंचाई आयोग श्री विजय शंकर पाण्डेय के 81वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को चांदमारी रिंग रोड स्थित हीरावती बैंक्वेट एवं लॉन में भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता तथा बीएचयू के पूर्व छात्र नेताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में श्री विजय शंकर पाण्डेय का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित जनों ने उनके सामाजिक योगदान, सार्वजनिक जीवन की सादगी और जनसेवा की भावना की सराहना की।
समारोह में मणि शंकर पाण्डेय (ऑल इंडिया उपाध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी), प्रो. डॉ. अनिल उपाध्याय (विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी), प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कुंवर सुरेश सिंह (समाजवादी विचारक), श्री शिवकुमार सिंह (पूर्व अध्यक्ष, बीएचयू), श्री अरविन्द सिंह (पूर्व एमएलसी), श्री सुरेन्द्र सिंह पटेल (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश) तथा पं. रामगोपाल मोहले (पूर्व महापौर, वाराणसी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त श्री अनिल श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष, बीएचयू), श्री अरविन्द किशोर राय (छात्र नेता, बीएचयू), श्री सूबेदार सिंह (पूर्व महामंत्री, बीएचयू), आनन्द मिश्रा (वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व छात्र नेता, बीएचयू), श्री बैजनाथ सिंह (अध्यक्ष, कैरम एसोसिएशन), डॉ. वी. डी. तिवारी, डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. सतीश जोशी, रत्नाकर त्रिपाठी (प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस), एडवोकेट राकेश मिश्रा, एडवोकेट पंकज मिश्रा, राम प्रकाश दूबे (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा), अशोक पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, नीरज शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, नीरज चौबे (अध्यक्ष, मनीषी परिषद), एडवोकेट अजय कृष्ण दूबे, डॉ. जितेंद्र सेठ, श्री पुनीत मिश्रा, श्रीश मिश्रा ‘छोटा’, श्री शैलेन्द्र सिंह, डॉ. दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, श्री वैभव त्रिपाठी, श्री अफसर खान, शहाबुद्दीन लोदी, शमशुल आरफीन, अनिल मिश्रा (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी), अनिल पाण्डेय (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी), प्रो. ओम प्रकाश सिंह (जेएनयू, दिल्ली), श्री सतीश मिश्रा ‘अंजान’, जय प्रकाश तिवारी, शिवाकांत पाण्डेय तथा कमलाकांत पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में आयोजित स्नेहभोज में अतिथियों ने सहभागिता की और श्री विजय शंकर पाण्डेय के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द से ओतप्रोत रहा।