Nandi News

महामना विद्यालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रशासन एवं संचालन के लिए सात सदस्यीय प्रबन्ध समित का पुनर्गठन

Share on Social Media

वाराणसी, 03.08.2026

कुलपति जी ने महामना विद्यालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रशासन एवं संचालन के लिए सात सदस्यीय प्रबन्ध समिति का दो वर्षों की अवधि के लिए पुनर्गठन किया है। प्रो. पद्मनाभ द्विवेदी, प्लांट फिजिओलॉजी विभाग, कृषि विज्ञान संस्थान को प्रबन्ध समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
समिति के अन्य सदस्यों में डॉ. पंकज सिंह, शिक्षा संकाय, डॉ. शशिकला वर्मा, प्रायोगिक चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा केन्द्र, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, डॉ. एल. एस. सोंगाचन, वनस्पति विज्ञान विभाग, विज्ञान संस्थान, कुलसचिव अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि तथा प्रधानाचार्य, महामना विद्यालय शामिल होंगे। उपप्रधानाचार्य, महामना विद्यालय को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment