Nandi News

‘फुटस्टेप्स 2026’ के साथ प्रबंधन यात्रा का हुआ शुभारंभ

Share on Social Media

वाराणसी, 01.08.2026। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संस्थान (IM) में एमबीए एवं एमबीए (इंटरनेशनल बिज़नेस) के नए विद्यार्थियों के लिए ‘फुटस्टेप्स 2026’ का सफल आयोजन क्लब कल्पवृक्ष द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रबंधन यात्रा की एक प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण शुरुआत बना।

संस्थान डॉ. अनिंदिता चक्रवर्ती, छात्र सलाहकार एवं क्लब समन्वयक, के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात प्रो. एस. के. दुबे, अधिष्ठाता, प्रबंधन अध्ययन संस्थान, तथा डॉ. विशाल लाहेरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रबंधन शिक्षा के दौरान मिलने वाले अवसरों, चुनौतियों और अनुभवों को पूरे उत्साह के साथ अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों में अनुभव आधारित सीख और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘फुटस्टेप्स 2026’ में ट्रेज़र हंट, मार्केटिंग चैलेंज, रैपिड फायर तथा एड मैड जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को एक-दूसरे को जानने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा आवश्यक प्रबंधकीय कौशल विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया। साथ ही, उन्हें संस्थान के शैक्षणिक और प्रबंधन वातावरण से परिचित होने का भी अवसर मिला।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. एस. के. दुबे, अधिष्ठाता, प्रबंधन अध्ययन संस्थान, डॉ. अरुण कुमार देशमुख तथा डॉ. विशाल लाहेरी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए नए विद्यार्थियों के सफल एवं उज्ज्वल शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

‘फुटस्टेप्स 2026’ ने नेतृत्व, सहयोग, नवाचार और अनुभव आधारित सीख को बढ़ावा देने की संस्थान की प्रतिबद्धता को एक बार फिर दर्शाया तथा विद्यार्थियों की प्रबंधन शिक्षा की एक सशक्त और प्रेरणादायक शुरुआत की।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
• प्रबंधन अध्ययन संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश – 221005
• दूरभाष: +91-542-2307200
• ई-मेल: fms@bhu.ac.in

Press Release

Footsteps 2026 Marks the Beginning of the Management Journey

Varanasi, 01.08.2026: The Institute of Management Studies successfully hosted Footsteps 2026, the first formal management event for the incoming MBA and MBA-IB batch, organized by Club Kalpavriksha.
The Institute extends its sincere appreciation to Dr. Anindita Chakraborty, Student Advisor and Club Coordinator, whose constant guidance and unwavering support were instrumental in the successful planning and execution of the event.
The programme commenced with the ceremonial lamp lighting and invocation of Goddess Saraswati. The event was inaugurated by Prof. S. K. Dubey, Dean, Institute of Management Studies, and Dr. Vishal Laheri. In their inaugural address, they welcomed the incoming batch and encouraged students to embrace the opportunities, challenges, and experiences that would shape their management journey.
Designed to promote experiential learning and collaboration, Footsteps 2026 featured a series of engaging activities, including a Treasure Hunt, Marketing Challenge, Rapid Fire, and Ad Mad. The event provided an interactive platform for students to build meaningful connections, strengthen teamwork, and develop essential managerial competencies, making it an ideal introduction to life at IMS.
The event concluded with the prize distribution ceremony, followed by closing remarks from Prof. S. K. Dubey, Dean, Institute of Management Studies; Dr. Arun Kumar Deshmukh; and Dr. Vishal Laheri, who congratulated the participants and extended their best wishes to the new batch for a rewarding academic journey.
Footsteps 2026 reflected the Institute’s commitment to fostering collaboration, leadership, and experiential learning, setting the stage for an enriching management education.

For more information, please contact:
• Institute of Management Studies, Banaras Hindu University, Varanasi, Uttar Pradesh
• Phone: +91-542-2307200
• Email: fms@bhu.ac.in

‘फुटस्टेप्स 2026’ के साथ प्रबंधन यात्रा का हुआ शुभारंभ

प्रेस विज्ञप्ति

वाराणसी, 01.08.2026। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संस्थान (IM) में एमबीए एवं एमबीए (इंटरनेशनल बिज़नेस) के नए विद्यार्थियों के लिए ‘फुटस्टेप्स 2026’ का सफल आयोजन क्लब कल्पवृक्ष द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रबंधन यात्रा की एक प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण शुरुआत बना।

संस्थान डॉ. अनिंदिता चक्रवर्ती, छात्र सलाहकार एवं क्लब समन्वयक, के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात प्रो. एस. के. दुबे, अधिष्ठाता, प्रबंधन अध्ययन संस्थान, तथा डॉ. विशाल लाहेरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रबंधन शिक्षा के दौरान मिलने वाले अवसरों, चुनौतियों और अनुभवों को पूरे उत्साह के साथ अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों में अनुभव आधारित सीख और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘फुटस्टेप्स 2026’ में ट्रेज़र हंट, मार्केटिंग चैलेंज, रैपिड फायर तथा एड मैड जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को एक-दूसरे को जानने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा आवश्यक प्रबंधकीय कौशल विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया। साथ ही, उन्हें संस्थान के शैक्षणिक और प्रबंधन वातावरण से परिचित होने का भी अवसर मिला।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. एस. के. दुबे, अधिष्ठाता, प्रबंधन अध्ययन संस्थान, डॉ. अरुण कुमार देशमुख तथा डॉ. विशाल लाहेरी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए नए विद्यार्थियों के सफल एवं उज्ज्वल शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

‘फुटस्टेप्स 2026’ ने नेतृत्व, सहयोग, नवाचार और अनुभव आधारित सीख को बढ़ावा देने की संस्थान की प्रतिबद्धता को एक बार फिर दर्शाया तथा विद्यार्थियों की प्रबंधन शिक्षा की एक सशक्त और प्रेरणादायक शुरुआत की।

Leave a Comment