Nandi News

विषय: जंतर-मंतर से उठी छात्र- नौजवानों की आवाज से घर घर को जोड़गें।

Share on Social Media

दिनांक
30/07/26


आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव के माधोपुर स्थित आवास पर पूर्व छात्रनेताओ,राजनैतिक दलो और युवा संगठन के प्रतिनिधियो के साथ दिल्ली तथा देश में हुए छात्र आन्दोलन पर गंभीर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान जंतर-मंतर से लेकर पूरे देश में बर्बर लाठीचार्ज और गोलीबारी से घायल छात्रो नौजवानो को लेकर निन्दा किया गया।

देश में शिक्षा के गिरते स्तर भ्रष्टाचार केन्द्रीकरण पर चिंता व्यक्त किया गया।देश मे बढती बेरोजगारी, मंहगाई पर चर्चा हुई।बैठक मे भ्रष्ट और तानाशाह सरकार को हराने की मांग की गई। वक्ताओ ने कहा कि समाज मे परिवर्तन के लिए एक बडी लड़ाई की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक मे विजय शंकर पाण्डेय एंव प्रो सुरेन्द्र प्रताप ने होने वाले आन्दोलन की प्रस्तावना रखी। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी नेता विजय नारायन मुख्य अतिथि जे एन यू के वरिष्ठ प्रो.ओम प्रकाश ने किया।

कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने विस्तारपूर्वक छात्रो के समस्याओ पर प्रकाश डाला, उन्होने व्यवस्था बदलने की माँग को एक प्रस्ताव पत्र में राजनैतिक व्यवस्था मे आमूलचूल परिवर्तन की मांग के साथ मोदी बनारस छोड़ो का आह्वान किया। बैठक में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रो की रिहाई और एथनॉल से पेट्रोलियम पदार्थ की बढ़ती महंगाई और गाड़ियो की समस्या पर भी चर्चा हुई।बैठक में सभी दलो,ट्रेड यूनियन, किसान यूनियन, व्यापार मंडल से अपील किया गया कि सामाजिक परिवर्तन के इस आन्दोलन मे अपना सहयोग एव समर्थन दे। बैठक मे तय किया गया कि आगामी 9 अगस्त क्रान्ति दिवस पर धरना पर मौन उपवास करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव, सपा नेता अखिलेश मिश्रा,प्रजानाथ शर्मा,कुंवर सुरेश सिंह, लाल बिहारी पटेल, गणेश शंकर पांडेय,बहादुर यादव,डा सुबेदार सिंह, मकसूद खान अम्बुज श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किया।
बैठक का संचालन आनन्द मिश्र एंव धन्यवाद ज्ञापन अरविन्द किशोर राय ने किया।

Leave a Comment