Nandi News

पर्यावरण, मानव मात्र के जीवन रक्षा के लिए पौधरोपण ही एकमात्र उपाय

Share on Social Media

गंगा समग्र कार्यकर्ताओं ने बाबतपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में एक वृक्ष मां गंगा के नाम से किया पौधरोपण।

हरहुआ। पर्यावरण की सुरक्षा से मानव सहित अन्य जीवों की उत्तरजीविता के लिए पौधरोपण ही एकमात्र उपाय है।
उक्त बातें आज बुधवार गुरुपूर्णिमा पर्व पर पौधरोपण अभियान के प्रथम दिन विद्यालय के छात्रों सहित उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गेल इंडिया लिमिटेड के पूर्व उप महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहीं।
उन्होंने समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर न्यूनतम एक पेड़ मां गंगा के नाम से लगाने के लिए आवाहन किया।
अपने संबोधन में गंगा समग्र के सह प्रांत संयोजक दीवाकर द्विवेदी ने जैव विविधता के दृष्टिकोण से उपयुक्त पीपल, पाकड्ड, बरगद, गूलर और नीम जैसे पौधों के रोपण प्रमुख बल दिया।जिनसे पक्षियों और अन्य जीव जंतु को भोजन प्राप्त होता है। ऑक्सीजन का सर्वाधिक उत्सर्जन इन्हीं वृक्षों द्वारा किया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य गंगा समग्र कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय परिसर में पीपल, मौलसरी व आम के पौधों का रोपण किया गया।
गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ होकर रक्षाबंधन तक मास पर्यंत चलाये जाने वाले गंगा समग्र के पौधरोपण अभियान का आयोजन,अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश दुबे द्वारा किया गया।
गंगा समग्र के भाग संयोजक चंद्र प्रकाश ने कार्यक्रम का संचालन किया।
पौधरोपण कार्यक्रम में गंगा समग्र की ओर से जिला सहसंयोजक राजनारायण पटेल,हरहुआ खण्ड सह संयोजक दीपक चौहान, जिला शैक्षणिक आयाम प्रमुख जयप्रकाश दुबे,पौधरोपण आयाम प्रमुख भगत यादव, मीडिया आयाम प्रमुख मनोज पांडेय ,वरुणा नदी आयाम प्रमुख आशीष राजभर सहित विद्यालय के शिक्षक रामलोचन पटेल, दुर्गा प्रसाद दुबे , धर्मेंद्र कुमार, सर्वेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, विकास गुप्ता,श्रीमती गीता दुबे,श्रीमती बबीता श्रीवास्तव ,श्रीमती जूही तिवारी एवं अन्य अध्यापक सहित सैकड़ो छात्र-छात्राये शामिल रहे।

Leave a Comment