Nandi News

Inner Wheel Club Varanasi Sunrise द्वारा डायलिसिस सत्र के लिए सहयोग राशि

Share on Social Media

जब सेवा से जुड़ते हैं हाथ, तो किसी की जिंदगी को मिलती है नई उम्मीद, समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पित एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी को Inner Wheel Club Varanasi Sunrise द्वारा किसी जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीज के लिए डायलिसिस सत्र का खर्च वहन करने हेतु सहयोग राशि प्रदान की।
यह सहयोग राशि चेक के माध्यम से क्लब प्रेसिडेंट प्रो. चंदना हलदर द्वारा एपेक्स हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अंकिता पटेल को एपेक्स की कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. निवेदिता पंडित, क्लब की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अंजलि दास, ट्रेजरर डॉ. आरती गुप्ता , एग्जीक्यूटिव सदस्य डॉ. सुषमा अग्रवाल, श्रीमती कुसुम मित्तल एवं डॉ. मंजू गुप्ता, सदस्य रूना काजुरी की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
Inner Wheel Club Varanasi Sunrise जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। डायलिसिस जैसे नियमित एवं जीवनरक्षक उपचार में किया गया यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक जरूरतमंद मरीज और उसके परिवार के लिए उम्मीद, विश्वास और जीवन का संबल है।
एपेक्स हॉस्पिटल परिवार इस संवेदनशील एवं प्रेरणादायी पहल के लिए Inner Wheel Club Varanasi Sunrise के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता है।

Leave a Comment