Nandi News

नवनीत कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही एवं जे के एस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट के छात्रों का कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन: जीते 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रोंज मेडल

Share on Social Media


26 जुलाई 2026 को बीना पब्लिक स्कूल वाराणसी ‘जन सुरक्षा एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट’ द्वारा आयोजित ‘6th इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2026’ में नवनीत कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही एवं जे के एस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250-300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नवनीत कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही एवं जे के एस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण (Gold), 3 रजत (Silver) और 4 कांस्य (Bronze) पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस प्रकार हैं
स्वर्ण पदक बच्चों का नाम

  1. 2-A प्रत्युष कुमार नंदन
  2. 4-A नायरा पटेल
  3. 4-A अयांसी सिंह
  4. 3-A आयुष यादव
  5. निखिल कुमार
    रजत पदक बच्चों का नाम
  6. 5-A तृषा राय
  7. 6-A आदित्य कुमार
  8. 5-A वरुण राजपुरोहित
    कांस्य पदक बच्चों का नाम
  9. UKG-A शान्वी नंदन
  10. 2-B अभीज्ञया राय
  11. 4-A आराध्या वर्मा
  12. 4-A अनन्या पटेल
    स्कूल के प्रांगण में आयोजित एक विशेष बधाई समारोह में [प्रबंधक श्री. राजेश राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, उपाध्यक्ष श्री. प्रवीण राय, और सीनियर एवं जूनियर समन्वयक मिस सत्य प्रिया एवं अशिम घोषाल ] ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस के लिए मार्शल आर्ट्स अत्यंत आवश्यक है। हमारे बच्चों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है।”
    [टी एस के एफ आई के अध्यक्ष रेंसिन अमित गुप्ता ने बच्चों एवं विद्यालय के कराते प्रशिक्षक श्री. जयपाल कुमार सोनकर ने सभी खिलाड़ियों के प्रयास की सराहना की और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Comment