Nandi News

फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन

Share on Social Media

आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को वाराणसी स्थित मारवाड़ी रसोई बैंक्वेट, मेहरौली मे न्यू बनारस कैमरा सोसायटी द्वारा फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे लखनऊ के वरिष्ठ एवं विख्यात छायाकार त्रिलोचन सिंह कालरा जी मेंटर की भूमिका मे सम्मिलित हुए l

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संथापक छायाकार स्व. रवि पाण्डेय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि / मेंटर की भूमिका मे रहे श्री त्रिलोचन सिंह कालरा जी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुछ देकर उनका स्वागत किया गया l

कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष श्री रंजन गौड़ जी ने किया साथ ही संगठन की उपलब्धियों के बारे मे चर्चा की l

कार्यक्रम मे मेंटर श्री त्रिलोचन सिंह कालरा जी द्वारा स्ट्रीट फोटो ग्राफी, पोट्रेट फोटोग्राफी,कैमरा मैन्युअल मोड और लाइटिंग के बारे में सभी छायाकार बंधुओ को नई-नई तकनीक के बारे में समझाया कार्यक्रम में आए सभी छायाकार बंधुओ ने मॉडल फोटोग्राफी पर प्रैक्टिकल शूट करके अपने हुनर को और निखारा कार्यक्रम में मॉडल के तौर पर कुमारी शानवी जायसवाल ने अपनी विभिन्न भंगीमाओ मे प्रस्तुति दी l

साथ ही कार्यक्रम में बनारस फोटो उत्सव – 6 की टीम ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया और आने वाले समय में फोटो उत्सव – 6 के फोटोग्राफी मेले का आयोजन न्यू बनारस कैमरा सोसायटी के तत्व धान में किया जाएगा यह निर्णय लिया गया जिसमें सभी पूर्वांचल की हज़ारो छायाकार बंधुओ को सम्मिलित करके एक भव्य आयोजन करने का निर्णय पूरी टीम ने लिया l

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को काशी विश्वनाथ जी का स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव श्री अजय पाण्डेय जी द्वारा किया गया l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. आनंद बरनवाल, बिनय रावल ,अरविंद सिंह, सूर्यकांत, रंजन गौर, राजेश सिंह, आदेश श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय, अमित राज, राजेश विश्वाकर्मा, अभय श्रीवास्तव, प्रिंस, सतीश उपस्थित रहे l

Leave a Comment