Nandi News

गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियां पूर्ण

Share on Social Media

27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों से सरकार को सौंपे जाएंगे 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र

गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें रखी जाएंगी सरकार के समक्ष

दिनांक : 25 जुलाई 2026, वाराणसी

गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से देशव्यापी स्तर पर संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की सभी तैयारियों अब पूर्ण हो चुकी हैं। देशभर के सभी जिलों में स्थानीय कार्यकारिणियों द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा संबंधित जिला प्रशासन से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है। आगामी 27 जुलाई 2026 को भारत के प्रत्येक जिले में संबंधित जिलाधिकारी महोदय/महोदया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को जनता की ओर से हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

विदित हो कि पिछले लगभग छह माह से देशभर के संतों, गोसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में गो सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून का निर्माण, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करना, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण तथा कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी जा रही हैं। इन मांगों के समर्थन में देशभर में व्यापक जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।

27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों से सरकार को सौंपे जाएंगे 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र

ज्ञात हो कि अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की लगभग 5,000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित नहामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री तथा संबंधित राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को प्रार्थना-पत्र सौंपे गए थे। अभियान के पदाधिकारियों के अनुसार इन मांगों पर अब तक अपेक्षित निर्णय न लिए जाने के कारण अब द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को पुनः देशभर के सभी जिलों से अनुस्मारक (रिमाइंडर) प्रार्थना-पत्र सरकार को प्रेषित किए जाएंगे।

इस बार अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण भारत से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र सरकार को भेजे जाएंगे। जनपद वाराणमा की ओर से भी लगभग 5 लाख हस्ताक्षरों सहित संबंधित जिलाधिकारी महोदय/महोदया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा।     

27 जुलाई दिन सोमवार को निकलेगी भव्य प्रार्थना-यात्रा

आगे जिला प्रभारी ने बताया कि  कार्यक्रम की सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के सभी गोभक्तों से अनुरोध है कि वे प्रातः 7:30 बजे तक  स्थान पर एकत्रित हाँ।

शुभ मुहूर्त में ठीक प्रातः 8 बजे से गौमाता के पूजन एवं शंखनाद के साथ “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय मंत्र का सामूहिक जप प्रारम्भ होगा जो की 9:15 तक चलेगा। विजय मंत्र के उपरांत सभी श्रद्धालु झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड तथा भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना-यात्रा के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय की और प्रस्थान करेंगे।

प्रार्थना-यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम का स्वरूप गोमाता बछड़े के साथ सबसे आगे रहेंगे। गोमाता की झांकी तथा अभियान के अंतर्गत संकलित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया जाएगा। गौभक्तों की संगठित शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के प्रतीक के रूप में सम्पूर्ण देश में बुलडोजर पर जनता के दर्शनार्थ गोमाता के लिए किए गए हस्ताक्षर पत्रों को शोभायात्रा में सम्मिलित किया जाएगा। इसके पश्चात संत-महात्माओं, जिला कार्यकारिणी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा गणमान्य नागरिकों के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय/महोदया के माध्यम से सरकार को प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जनसामान्य को गोमाता के लिए किए जा रहे इस महायज्ञ में जुड़ने के लिए आमन्त्रण

गी सम्मान आह्वान अभियान की ओर से समस्त नागरिकों से विनम्र आग्रह किया जाता है कि वे इस राष्ट्रीय जनजागरण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें। सभी नागरिक अपने परिवार सहित पारंपरिक वेशभूषा में निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए आयोजित इस अभिधान रूपी महापक्ष को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर जिले के संत-महात्मा, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा, किसान तथा बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित रहेंगे।

1 thought on “गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियां पूर्ण”

Leave a Comment