Nandi News

एपेक्स हॉस्पिटल में हुई पूर्वाञ्चल की पहली अत्याधुनिक रोटा एबीलेशन एवं आईवस गाइडेड सफल डबल वेसल एंजियोप्लास्टी

Share on Social Media

एपेक्स सुपर स्पेश्येलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए निरंतर जटिल हृदय रोगों का सफल उपचार किया जा रहा है। इसी क्रम में डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियोलॉजी के अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अकदस मुमताज़ द्वारा अत्याधुनिक रोटा एबीलेशन एवं इंट्रा वैस्क्यूलर अल्ट्रासाउंड (IVUS) तकनीक से पूर्वाञ्चल के निजी अस्पतालों में पहली सफल डबल वेसल एंजियोप्लास्टी (PTCA) कर नई उपलब्धि प्राप्त की है। 63 वर्षीय महिला मरीज, जो टाइप-2 डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप से ग्रसित थीं, पिछले 10 दिनों से सीने में दर्द एवं भारीपन की शिकायत से पीड़ित थीं। जांच में मरीज को ट्रिपल वेसल कोरोनरी आर्टरी डिजीज पाया गया। हृदय की पंपिंग क्षमता (LVEF) लगभग 50-55% दर्ज की गई तथा हृदय की प्रमुख धमनियों में जटिल कैल्शियम जमाव पाया गया।
एपेक्स की अनुभवी एवं कुशल कार्डियक टीम अत्याधुनिक Rotablation एवं IVUS Guided Angioplasty तकनीक का उपयोग करते हुए सफल डबल वेसल एंजियोप्लास्टी (PTCA) की गई और LAD एवं RCA धमनियों में कुल 3 ड्रग एल्यूटिंग स्टेंट (DES) सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किए गए। एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह ने कैथ लैब टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेट्रो शहरों की भांति 24 घंटे उपलब्ध एपेक्स हॉस्पिटल की उन्नत कार्डियक सेवाओं एवं विशेषज्ञता को दर्शाती है।

Leave a Comment