
वाराणसी एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह और लोहता थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय की संयुक्त टीम ने रोहतास बिहार के रहने वाले वकील बिंद को लोहता के सभईपुर अंडरपास के पास 15 लाख रुपये के 55 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया I
डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी वरूणा जोन लिपि नागायच ने आज मीडिया के सामने पेश किया I
डीसीपी वरूणा ने वकील बिंद को गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम को 10 हजार का इनाम दिया I