
शिविर में 632 लोगों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर परीक्षण एवं 58 मरीजों की ईसीजी, ईको एवं टीएमटी (ट्रेड मिल) जाँच की गई।
विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड पीजीआई, वाराणसी में चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में निःशुल्क हृदय जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बनारस रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों, स्टाफ, एवं हॉस्पिटल के ओपीडी व भर्ती मरीजों, उनके परिचारिकों और आगंतुकों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर नापते हुए हाई बीपी वाले मरीजों को एपेक्स की हृदय रोग विशेषज्ञ टीम डॉ. सूरज चतुर्वेदी, डॉ. अकदस मुमताज, डॉ. बालाजी वीके लोहिया, डॉ. आशीष जायसवाल एवं कार्डियक सर्जन डॉ. मोहित सक्सेना द्वारा निःशुल्क परामर्श दी गई, साथ ही ईसीजी, ईको एवं ट्रेड मिल टेस्ट (टीएमटी) जैसी महत्वपूर्ण जाँचें निःशुल्क की गईं।
फैकल्टीज के देख-रेख में एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के कार्डियोलॉजी डिप्लोमा एवं बीएससी, जीएनएम, एएनएम के नर्सिंग छात्रों की 15 टीमों ने निःशुल्क हृदय जाँच शिविर में हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक किया। शिविर में 632 का फ्री बीपी लेते हुए 58 मरीजों की निःशुल्क ईको, ईसीजी और ट्रेड मिल जाँच की गई। एपेक्स की निदेशिका डॉ अंकिता पटेल ने रविवार ओपीडी में आए लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपने हृदय स्वास्थ्य की जाँच कर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।