
दिनांक 22 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय चौरसिया महासमा कोलकाता का चुनाव हाजीपुर, पटना-बिहार में समपन्न हुआ था ।
उसमें चुने गये राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया जी ने दिल्ली में असक्षम छात्र जो (धन के अभाव में कोचिंग नही कर पाने) के लिए आई.ए.एस., पी.सी.एस, इन्जिनियरिंग जैसे तैयारियों के लिए छात्रावास बनाने की घोषणा किया था ।
इसके लिए चौरसिया फाउण्डेशन ट्रस्ट की स्थापना की गयी। जिसके तहत दिल्ली के रोहिणी में 6 मंजिला भवन निर्माण लगभग 7 करोड रूपये की लागत से बनाया जा रहा है इस सन्दर्भ में ट्रस्टी गण की बैठक दिनांक 9 मई 2026 को होटल रमाडा (रामनगर रोड, कटेसर) मे आहूत की गयी जिसमें पूरे हिन्दुस्तान से लगभग 50 ट्रस्टीगण उपस्थित हुए संस्था के महामंत्री श्री टी.एन. चौरसिया जी के द्वारा तीन साल का पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया और जल्द ही चौरसिया भवन (छात्रावास) का कार्य पूरा कर समाज को समर्पित करदिया जायेगा श्री प्रदीप चोरसिया जी द्वारा यह आश्वासन दिया गया 5 बिस्वा जमीन कानपुर को एवं अतिशिघ्र वाराणसी में छात्रावास बनाने की बात कही साथ ही निर्धारित शुल्क जमा कर नये ट्रस्टी सम्मिलित हुए तथा चौरसिया फाउण्डेशन ट्रस्ट को हर सम्भय सहायता करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रदीप चौरसिया जी कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्री सुधीर चौरसिया जी द्वारा किया गया इस अवसर पर उ.प्र. के अध्यक्ष डा० अजय चौरसिया जी, श्री टी.एन. चौरसिया, श्री राजेन्द्र बनारसी, श्री गंगाराम चौरसिया जी, श्री राजेश महतो, श्री देवकुमार जी, श्री संजय चौरसिया जी, श्री गोपाल चौरसिया, श्री श्रवण चौरसिया जी, श्री कैलाश नाथ चौरसिया जी, जगत नारायण चौरसिया, श्री रामेश्वर चौरसिया, श्रीमती गणेशनी चौरसिया, श्यामादेवी, प्रीती चौरसिया जी के साथ गणमान्य चौरसिया बन्धु उपस्थित रहे।