Nandi News

सीबीएसई द्वारा घोषित 10th बोर्ड एग्जाम के परिणाम में मेरी सिटी स्कूल नारायणपुर-वाराणसी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा कायम

Share on Social Media


सीबीएसई द्वारा घोषित 10th बोर्ड एग्जाम में मेरी सिटी स्कूल नारायणपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को कायम रखा है I विद्यालय की छात्रा अंजलि पटेल ने 95.6% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही आईजी सौम्या ने 93.2% मार्क्स हासिल करके द्वितीय स्थान पर रही I 92.4% अंक प्राप्त करके परख यदुवंश ने तीसरे स्थान पर आकर विद्यालय व परिवार का मान बढ़ाया,इसके साथ ही चौथे नंबर पर 90% मार्क्स के साथ जय सिंह, पांचवें नंबर पर 91% मार्क्स के साथ प्रिया ,88.8% मार्क्स के साथ छठवें नंबर पर नौमित, सातवें नंबर पर 83.6% मार्क्स के साथ उत्कर्ष और आठवें नंबर पर 83.4% मार्क्स के साथ मुस्कान रही I मेरी सिटी विद्यालय परिवार ने सभी टॉप रैंकर्स विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर, माला पहनकर सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की I

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आशुतोष राय ने कहा की बच्चे देश का भविष्य होते हैंI मेरी सिटी स्कूल द्वारा इन बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देना ही विद्यालय का परम उद्देश्य है जिससे यह विद्यार्थी आगे चलकर अपने परिवार, समा, शहर एवं देश का नाम रोशन कर सके I

Leave a Comment