
वाराणसी।
सनबीम एकेडमी, सामनेघाट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर CBSE कक्षा X बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जो निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का प्रमाण है।
इस वर्ष के टॉपर शाश्वत सिंह ने 96.4% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। साथ ही, 33 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सनबीम एकेडमी , सामनेघाट के टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची निम्नलिखित है:
Name Percentage
SHASHWAT SINGH 96.4
UTTKARSH KUMAR 96.2
DIVYANSHU 95.2
HARSH KUMAR 95.0
ANUBHAV KUMAR 94.8
PRACHI SINGH 94.2
EVIDHA ASTHWAL 93.8
EFRA NAAZ 93.6
MAHI PATEL 93.6
SHAURYA PRATAP TRIPATHI 93.6

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है।
श्रीमती शाश्वती शर्मा, प्रधानाचार्या, सनबीम एकेडमी, समनेघाट ने कहा—
“हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।”
श्री जगदीप माधोक, सचिव, सनबीम एकेडमी ग्रुप ने कहा—
“सनबीम एकेडमी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह परिणाम हमारे मूल्यों और दृष्टिकोण की सफलता को दर्शाता है।”
श्रीमती पूनम माधोक, निदेशक, सनबीम एकेडमी ग्रुप ने कहा—
“हम विद्यार्थियों के समग्र विकास में विश्वास रखते हैं। यह परिणाम उसी निरंतर प्रयास और समर्पण का प्रमाण है।”
श्री रोहन माधोक, सीईओ, सनबीम एकेडमी ग्रुप ने कहा—
“यह उपलब्धि केवल अंकों की नहीं, बल्कि हमारे विद्यार्थियों की क्षमता, आत्मविश्वास और मेहनत की जीत है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।”
श्रीमती सलोनी माधोक, हेड ऑफ ऑपरेशन्स, सनबीम एकेडमी ग्रुप ने कहा—
“हम शिक्षा के साथ-साथ मूल्यों और कौशलों के विकास पर भी समान ध्यान देते हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिला है।”
श्री निशांत सिंह, प्रशासक, सनबीम एकेडमी, समनेघाट ने कहा—
“यह परिणाम टीमवर्क और सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। हम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”
अंत में, विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
