Nandi News

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में उत्कृष्ट परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित

Share on Social Media

वाराणसी। केन्द्रिय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवां, रमना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष अंकित सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अंकित सिंह, हर्षिता, आरोही यादव, खुशहाल सिंह, शुभम यादव, जस्मित, गायत्री कुमारी, शिवांग सिंह, शोभित त्रिपाठी, शिवम यादव, पृथ्वी, आर्यन सिंह, वैभव ओझा, अंश राज, संस्कृति सिंह, रश्मि कुमारी, आशुतोष तिवारी को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक प्रकाशध्यानानन्द ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि- “सफलता निरन्तर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम होती है।” आप सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असम्भव नहीं है। यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। भविष्य में भी आप इसी प्रकार उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें, यही हमारी शुभकामना है।

प्रधानाचार्य डा० ए०के० चौबे ने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनका मार्गदर्शन और सहयोग अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रावास अधीक्षक ले० एम०एस० यादव (रि०), शिक्षकगण दशरथ लाल यादव, अमित कुमार, फूलकुमारी, नम्रता सिंह, पवन कुमार पटेल, वरूण कुमार पाण्डेय एवं अभिभावकगण सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Leave a Comment