
वाराणसी। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवां रमना वाराणसी में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सफल विद्यार्थियों के चेहरे तब खिल उठे जब उन्हें अकस्मात मालूम हुआ कि आज वर्ष भर की मेहनत उनकी जिन्दगी को खुशनुमा कर गयी और निर्णायक जिन्दगी जीने के चौराहे पर खड़ा कर गयी। एक ओर नये सबेरे का सुखद अहसास था तो दूसरी ओर भविष्य को संवारने का उत्साह। जिस उमंग से परिणाम जानने के लिए घर से निकले उसी प्रफुल्लता से परीक्षाफल देखते ही सभी विद्यार्थियों के मन गदगद हो गये।
विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने इस वर्ष के परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए दिया। कक्षा 10वीं में अंश यादव 97.2%, काजल पाठक 96.8%, अंकित सिंह 96.4%, अनिमेष तिवारी 95.8 %, संस्कृति यादव 95.6%, विनायक गुप्ता 95.6%, रश्मि कुमारी 94.6%, हर्षिता 93.6%, श्रेया सिंह 93.4%, खुशी सिंह 91.6%, श्रेया पटेल 91.2% अंक पाकर, श्रेष्ठता हासिल की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर सिंह, डॉ० ए०के० चौबे, ले० एम०एस० यादव (रि०) सहित सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।