Nandi News

सेवा ही धर्म का माध्यम : राकेश जैन

Share on Social Media


नरियां स्थित गणेश वर्णी शोध संस्थान संस्थान में पंडित फूलचंद जैन सिद्धांत शास्त्री के 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर सेवा कैंप लगाया गया जिसमें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से डॉक्टर राजेश जैन , डॉक्टर डीपी तिवारी और डाक्टर अमितेश चंद्रा द्वारा आई कैंप का आयोजन किया गया इस अवसर पर एक्यूप्रेशर की कला उपस्थित लोगों को सिखाई गई नवोदित कलाकार अमित कुमार द्वारा चित्रकला की प्रदर्शनी भी लगाई गई इस अवसर पर जैन समाज के नन्हे मुन्ने द्वारा भी चित्रों के रूप में अपनी कला का प्रदर्शन किया गयाI

समारोह के मुख्य अतिथि श्री दिगंबर जैन समाज काशी के उपाध्यक्ष श्री राकेश जैन ने कहा की जीव की सेवा ही धर्म का माध्यम है मुझे खुशी है कि जैन समाज जीव की सेवा के रूप में धार्मिक कार्य करने से पीछे नहीं रहता है जैन समाज को लगातार इस टाइप के कार्यों में अपनी रुचि बढ़ानी चाहिएI इस अवसर पर 125 लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी का टेस्ट कराया और लगभग 125 लोगों लोगों ने ही एक्यूप्रेशर की पद्धति को भी समझा I मैत्री भवन के फादर फिलिप डेनिश ने जैन समाज के लोगों से प्रकृति के साथ कम से कदम मिलाकर चलने की अपील की कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर संजीव सर्राफ और डाक्टर विवेकानंद जैन और अमित जैन द्वारा किया गयाI

इस अवसर पर श्री विजय कुमार जैन द्वारा विद्यासागर जी की स्मृति पर जारी डाक टिकटों पर प्रकाश डाला
मुख्य अतिथि श्री राकेश जैन और जैन समाज के समाज मंत्री विनोद जैन ने बच्चों को पुरस्कार दिया| कुमारी नव्या जैन को प्रथम आराध्या जैन को द्वितीय पुरस्कार, गरिमा जैन को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ आलोक जैन ने विशिष्ट अतिथि डॉक्टर वैभव जैन, डॉक्टर राजेश जैन का सम्मान किया |इस अवसर पर श्री पदम जैन, आलोक जैन, हेमंत जैन, श्री अशोक जैन, ,लता जैन ,कुसुम जैन, अर्चना जैन इत्यादि प्रमुख लोग उपस्थित थे I

Leave a Comment