राहुल गांधी ने पिछले वर्ष कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कर्नाटक की भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा था कि 2019 से 2023 में कर्नाटक में भाजपा के शासनकाल में बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं। राहुल गांधी के आरोप को संज्ञान में लेते हुए कर्नाटक भाजपा ने राहुल गांधी समेत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एवं उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दाखिल करवाया था।
