Nandi News

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल-चुर्क में पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन

Share on Social Media

सोनभद्र ! वर्तमान शिक्षा प्रणाली क्रियात्मक व रचनात्मक पद्धति पर आधारित है इसकों ध्यान में रखते हुए स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, चुर्क शाखा में पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने विद्यालय के प्रेरणास्रोत हरसेवानन्द जी महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसमें विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए विभिन्न क्रिया-कलाप जैसे-खेल, मनोरंजन, योगा, ध्यान, प्राणायाम, नो फायर कुकिंग, नृत्य, कला, संगीत, क्रॉफ्ट जैसे मनोरंजक विषयवस्तु को लेकर छात्रों के समूह को पाँच भागों में शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें तन व मन से स्वस्थ एवं प्रसन्न चित्त रहने के तौर-तरीके सिखाए गए। शास्त्रीय एवं लोक संगीत तथा तबला एवं गिटार जैसे आधुनिक एवं परंपरागत वादनों का प्रशिक्षण कराया गया। वर्तमान समय में मीडिया की बढ़ती हुयी भूमिका को देखते हुए बच्चों को संकलन, संयोजन एवं सम्पादन के गुण सिखाए गए। बिना आग का उपयोग में झटपट नाश्ता बनाने के लिए बहु उपयोगी कला जिसमें मिक्सिंग, असेंबलिंग और कटिंग जैसी तकनीकों का उपयोग करके सलाद, चाट आदि बनाये गये। इसके अलावा कागज, घास-फूस, मिट्टी, कार्टून इत्यादि अनुपयोगी वस्तुओं से गुलदान, वॉल हैगिंग, पेन स्टैंड, क्रॉफ्ट-आईस्क्रीम, घर, गाजर आदि विरासत के उपयोगी सामान तैयार करने के तरीके सिखाकर न सिर्फ उनकी उपयोगिता बतायी गई अपितु पुराने चीजों से नई चीजों के निर्माण को मनोरंजक तरीके से अभिव्यक्त कर उसमें सृजनात्मक हुनर सिखाया गया। कला एवं पेटिंग में पत्तियों, काटा चम्मच आदि के संयोजन से विभिन्न पेटिंग का निर्माण कर रचनात्मकता का विकास किया गया तथा सभागार में सामुहिक प्रर्दशनी लगाई गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ए०के०वर्मा ने अपने वक्त्त्वय में कहा कि “यह प्रशिक्षण शिविर एक विराम नहीं बल्कि यह हमारे अंन्दर आत्मविश्वास, साहस और प्रतिभा को निखारने का अनूठा माध्यम है। विद्यार्थियों एवं शिक्षको ने मेहनत और लगनशीलता की छाँव में अनुसासन में रह कर समय का सदुपयोग करते हुए उत्कर्ष से चरमोत्कर्ष तक पहुँचने की प्रेरणा दी।

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर सुधांशु मोदनवाल, आंचल, सुप्रीया मौर्या, अंकुश गुप्ता, निर्मला यादव, आर०के० दूबे, ओ०पी०यादव, बी०डी० पाण्डेय, संतोष विश्वकर्मा, विकास सिंह, सुधांशु शुक्ला, अशरफ रजा, सीमा सिंह, सुषमा पाण्डेय, रजनी सिन्हा, सुधा देवी, प्राजली सिंह, दीपा साह, आदि शिक्षक मौजूद रहे तथा कार्यक्रम का संचालन पुजा ने किया।

Leave a Comment