Nandi News

वाराणसी में महिलाओं में कैंसर व एंडोमेट्रियोसिस पर जागरूकता हेतु सीएमई आयोजित

Share on Social Media

वाराणसी ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (वीओजीएस) तथा हेल्थ स्कैन प्राइवेट लिमिटेड, सुंदरपुर, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के Radisson Hotel Varanasi में रविवार को महिलाओं के स्वास्थ्य विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “महिलाओं में कैंसर एवं एंडोमेट्रियोसिस” रहा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अनुराधा खन्ना, डॉ एल के पांडेय एवं सुलेखा पांडेय उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ताओं में डॉ रश्मि सिंह, जो AIIMS New Delhi से स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं तथा हेल्थ स्कैन की निदेशक हैं, एवं डॉ स्मिता चंद्रा ने महिलाओं में कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, बचाव के उपाय, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा एंडोमेट्रियोसिस के प्रभाव, पहचान और उपचार पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों के संगठन की अध्यक्ष डॉ शालिनी टंडन ने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और समय पर उपचार लेने के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में अन्य चिकित्सकों जैसे डॉ विभा मिश्रा, डॉ नीलम ओहरी, डॉ लवीना चौबे एवं डॉ शिखा सचान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेषज्ञों ने बताया कि महिलाओं में कैंसर एवं एंडोमेट्रियोसिस जैसी बीमारियों की समय पर पहचान और उचित उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा इसे ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया

Leave a Comment