
आज रविन्द्रपुरी कल्याण समिति के द्वारा शाह स्पेशिलिटी क्लिनिक, रविन्द्रपुरी में पापुलर हास्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस भीषण गर्मी में भी रक्तदाताओं ने बहुत ही उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और कुल 43 लोगों ने रक्तदान किया, 14 लोग विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर पाये उनसे अगले शिविर में सहयोग लिया जावेगा।
रक्तदान के सफल आयोजन में डाक्टर रूबी शाह, डाक्टर चैतन्य शाह , डाक्टर नेहा, अजीत बजाज, हर्ष, संगीता, गरिमा, अमृता शाही, विवेक शाह, विजय काबरा एवं पापुलर हास्पिटल से मनोरमा सिंह जी और उनकी टीम , शाह हास्पिटल की पूरी टीम का सहयोग रहा।
आद्या अग्रवाल , राज मौर्या और गरिमा बजाज ने पहली बार रक्तदान किया। रविन्द्रपुरी कल्याण समिति केअध्यक्ष अजीत बजाज ने
सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया ।