
बी• एन एस स्कूल कुरसातो चौखण्डी रेलवे स्टेशन वाराणसी के छात्र-छात्राओं ने सी बी एस ई की बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। बारहवीं का परीक्षा परिणाम 98.4 प्रतिशत रहा। जिसमें अंजली कुमारी ने 94.2% अंक के साथ प्रथम स्थान, वैश्नवी मोदनवाल ने 90.2% अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा तन्वी गुप्ता एवं सोम्या ने 90% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिसमे अंजली कुमारी ने अंग्रेजी में 94 अंक, इतिहास में 91 अंक, राजनिति शास्त्र में 96 अंक एवं समाजसात्र में 93 अंक, तनुश्री ने हिन्दी में 94 अंक, तन्वी गुप्ता ने गणित में 92 अंक, चन्दन पटेल ने भौतिक विज्ञान में 88 अंक, एवं रसायन विज्ञान में 87 अंक, तन्वी जैन ने जीव विज्ञान में 96 अंक एवं हिंदुस्तानी संगीत गायन में 98 अंक, सोम्या ने शारिरिक शिक्षा में 96 अंक, सुहानी शुक्ला ने अर्थशात्र में 90 अंक, व्यापारिक अध्ययन में 83 अंक, लेखाशात्र में 62 अंक एवं हिंदुस्तानी संगीत वादन में 98 अंक, सत्यम केशरी एवं अनुष्का सिंह ने चित्रकला में 100 अंक, अंश त्रिपाठी ने सूचनाप्रौद्योगिकी में 96 अंक, समृद्धि पाल ने योग में 99 अंक एवं सेजल सिंह ने भुगोल में 84 अंक प्राप्त कर विषय वार टॉपर होने का गौरव प्राप्त किए।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक श्री संदीप सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ० त्रिभुवन पाण्डेय एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ० महीश त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।