
वाराणसी। पंजाब नेशनल बैंक रिटायरीज फेडरेशन, वाराणसी के सौजन्य से रविवार को होटल SJR, सिगरा में “जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध अस्थि एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. अभिनव अग्रवाल ने जोड़ों के दर्द के कारण, बचाव, आधुनिक उपचार, आवश्यक व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बैंक पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष ए. के. तायल एवं सचिव कमलेश्वर त्रिपाठी कामरेड श्री राधे श्याम मिश्रा सचिव, (FBRA- VARANASI) राकेश भनोट, रजनीश मल्होत्रा, निरंकार नाथ यादव, आरके खन्ना, ज्ञान प्रकाश सिंह डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, लाल जी एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों एवं सदस्यों भी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।