Nandi News

नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल सुसुवाही में नन्हे-मुन्ने बच्चों का कार्यक्रम ‘टिनसेल टाउन’ आयोजित।

Share on Social Media

नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल सुसुवाही स्थित परिसर में छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों का कार्यक्रम ‘टिनसेल टाउन’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक श्री राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय तथा कनिष्ठ समन्वयक श्री असीम कुमार घोसाल के कर-कमलों द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ।
ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले नर्सरी विंग्स के सभी बच्चों के इस मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्वागत संबोधन श्रीमती अर्चना रायजादा ने किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं बच्चों का अपने उद्बोधन द्वारा अभिनंदन किया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें बच्चों ने बॉलीवुड आधारित प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। दिशा, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने समूह नृत्य कर सबका खूब मनोरंजन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने अपने विचार अवलोकित करते हुए कहा कि “छोटे बच्चे खेल और मनोरंजन के साथ ही ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। यदि उनके मन एवं स्वभाव को समझते हुए उन्हें सिखाने का प्रयास किया जाए, तो वे अवश्य जल्द ही चीजों को सीख सकते हैं। यह कार्यक्रम बच्चों की छुपी हुई अभिरुचियों को उजागर करने का एक माध्यम है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों के मन को समझकर उन्हें रुचिकर शिक्षा देने का प्रयास करना चाहिए।”
सभी बच्चों ने खूब उत्साह एवं जोश से कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम का समापन कनिष्ठ समन्वयक श्री असीम कुमार घोसाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सफल मंच संचालन शिक्षिका सुश्री शेफाली पटेल ने किया।

Leave a Comment