Nandi News

दो दिवसीय विमर्श और कूटनीति के बाद द एनिएड MUN 4.0 का समापन

Share on Social Media


500 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने प्रभावशाली सहभागिता और नेतृत्व का प्रदर्शन

वाराणसी, 31 अगस्त 2026: सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर में आयोजित द एनिएड MUN 4.0 के चौथे संस्करण का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस सम्मेलन में 500 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श, बहस, वार्ता और सामूहिक समाधान के माध्यम से अपनी नेतृत्व एवं कूटनीतिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
सम्मेलन के दूसरे दिन समितियों में चर्चाओं को आगे बढ़ाते हुए प्रतिनिधियों ने प्रभावी तर्क, नेगोशिएशन और रणनीतिक निर्णयों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर अपनी समझ का परिचय दिया। समितियों में कई महत्वपूर्ण बहसों, प्रस्तावों और विचारोत्तेजक हस्तक्षेपों ने कार्यवाही को प्रभावशाली बनाया।
समापन समारोह में श्रीमती प्रतिमा गुप्ता, सह निदेशिका, सनबीम समूह तथा सुश्री मौसूमी भट्टाचार्या, प्रधानाचार्य, सनबीम भगवानपुर सहित कार्यकारी बोर्ड, शिक्षकगण, सचिवालय एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को Best Delegate, High Commendation, Special Mention सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को उनके शोध, वक्तृत्व, कूटनीतिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी सहभागिता के लिए सराहा गया।
द एनिएड MUN 4.0 का समापन युवाओं के लिए सीख, संवाद, नेतृत्व और नए दृष्टिकोणों से भरे एक सफल अनुभव के रूप में हुआ।

Leave a Comment