Nandi News

गाजियाबाद में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ का असर, अपराधियों ने मांगी माफी

Share on Social Media

गाजियाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई के दौरान आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे कई लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से माफी मांगी तथा भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई।

कैलाभट्टा समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1000 से अधिक अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के नेतृत्व में सत्यापन किया गया। पुलिस ने चिन्हित लोगों को कानून का पालन करने की चेतावनी दी और उन्हें सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी। इस दौरान कई अपराधी पोस्टर लेकर नजर आए, जिन पर लिखा था, “योगी जी! हमें माफ करो, अब भविष्य में अपराध नहीं करेंगे।” सभी ने सार्वजनिक रूप से अपराध से दूर रहने और कानून का सम्मान करने का संकल्प लिया।

पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों का मार्च भी निकलवाया। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के चेहरों पर डर साफ दिखाई दिया और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया।

Leave a Comment