
वाराणसी, 29 नवम्बर 2026: आयोजन सचिव प्रो. (डॉ.) किरण राजेन्द्र गिरि (विभागाध्यक्ष, औषधि-विज्ञान विभाग, आईएमएस-बीएचयू) एवं प्रो. (डॉ.) हितेश मिश्रा (औषधि-विज्ञान विभाग, आईजीआईएमएस, पटना) के संयोजन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन काशीफार्माकॉन-2026 का आज प्रो. के. एन. उडुपा सभागार, आईएमएस-बीएचयू में उद्घाटन हुआ। औषधि-विज्ञान विभाग, आईएमएस-बीएचयू, वाराणसी एवं औषधि-विज्ञान विभाग, आईजीआईएमएस, पटना द्वारा एएसपीआईजीआईएमएस के तत्वावधान में संयुक्त रूप से तथा एम्स पटना, एनएसएमसीएच बिहटा, रिम्स राँची, एचआईएमएस वाराणसी एवं जीएमसी डूँगरपुर के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का विषय “बियॉन्ड अलर्ट्स: प्रेडिक्टिव इंटेलिजेंस फॉर रेशनल फार्माकोथेरेपी” है।
सम्मेलन का उद्घाटन डॉ. राज भूषण चौधरी, माननीय राज्य मंत्री, जल शक्ति, भारत सरकार ने किया तथा बीएचयू के माननीय कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि थे — प्रो. (डॉ.) बिंदे कुमार, प्रो. (डॉ.) एन. आर. बिश्वास, प्रो. (डॉ.) एस. एन. शंखवार, प्रो. (डॉ.) संजय गुप्ता, प्रो. (डॉ.) ओम कुमार एवं प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित। आयोजन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ललित मोहन एवं संयोजक प्रो. (डॉ.) मनीष कुमार ने भी सम्बोधित किया।
“एसेंशियल्स ऑफ मेडिकल फार्माकोलॉजी” के लेखक प्रो. (डॉ.) के. डी. त्रिपाठी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।