Nandi News

होटल ब्राडवे , रविन्द्रपुरी, वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा वाराणसी की  बैठक आयोजित

Share on Social Media

आज दिनांक 29 नवंबर 2026 को पूर्व सूचनानुसार होटल ब्राडवे , रविन्द्रपुरी, वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा वाराणसी की एक बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में निम्न प्रस्ताव पास किया गया।
1 , बैठक में ब्राह्मण भवन बनाने के लिए कम से कम 5 बिस्वा भूमि क्रय करने या निःशुल्क दान स्वरूप प्राप्त करने के लिए विचार किया गया। सभी सदस्य और पदाधिकारी इस पर कार्य करेंगे।
2, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा का अध्यक्ष, महामंत्री की योग्यता न रहते हुए भी धन बल, सत्ता बल के सहारे 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले खटिया पर पड़े होने वाले लोग फर्जी तरीके से सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एण्ड चिट्स वाराणसी की सहायता से पदाधिकारी घोषित कर रहे हैं उसका बहिष्कार होना चाहिए।
3 , वर्ष 2015 से लेकर 2025 तक संस्था के नाम पर धन/चंदा, शुल्क वसूल करके ICICI बैक सिगरा वाराणसी के खाता से धनराशि निकाल कर गबन करके खाता बन्द करने की जांच कराने तथा FIR दर्ज कराने का निश्चय किया गया।
4 , केंद्रीय ब्राह्मण महासभा को 4 खंडों में तोड़ने तथा साजिश करके संस्था को हड़पने के लिए किए गए षडयंत्र को बेनकाब करने का कार्य किया जाय जिससे ब्राह्मण समाज वास्तविकता को समझ सके।
5 , फर्जी तरीके से फर्जी 48 सदस्यों को दिखाकर 493 आजीवन सदस्य, संरक्षक सदस्यों को नकारते हुए चुनाव दिखाकर स्वयं भू पदाधिकारी बनने के विरुद्ध माननीय आयुक्त महोदय वाराणसी मण्डल के यहां मुकदमा भी हो चुका है जिससे चुनाव निरस्त किया जा सके और मिलीभगत किए गए सहायक रजिस्ट्रार तथा चुनाव अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई कराई जा सके।
इस बैठक में पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय, पंडित गंगा सहाय पाण्डेय, पंडित दिलीप कुमार पाण्डेय, पंडित शान्ति भूषण मिश्र, पंडित अरविंद कुमार त्रिपाठी, पंडित रमा कान्त तिवारी , पंडित बच्चा शुक्ला, पंडित अवधेश चतुर्वेदी, पंडित सुर कांत झा डा0 अंजनी कुमार मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment