
रोजगार एवं सामाजिक अधिकार अभियान( रोसा) द्वारा दो दिवसीय 1 नवंबर और 2 नवम्बर 2006 को वाराणसी में नई पीढ़ी के लिए आयोजित करेगी कार्यशाला (वर्कशॉप)एवं उस संदर्भ में हुई तैयारी बैठक
आज दिनाँक 14 अक्टूबर 2026 को सिगरा सिद्धगिरी बाग स्थित एक होटल में रोजगार एवं सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा )द्वारा एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिसमें संयोजक अखिलेंद्र प्रताप(संस्थापक अध्यक्ष ए आई पी एफ एवं संयोजक रोसा) ने कहा कि नई पीढ़ी को राजनीतिक और बौद्धिक रूप से प्रशिक्षित करने हेतु एवं भारत की आर्थिक, राजनीतिक दिशा और शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार का सवाल विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला व् संवाद वाराणसी स्थित एक होटल में 1 नवंबर और 2 नवम्बर 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिसमें पांच प्रमुख सत्रों को देश के बड़े अर्थशास्त्री , समाजशास्त्री, और राजनीतिक चिंतक संबोधित करेंगे। साथ ही एक खुला छठवां सत्र 2 नवम्बर 2026 को सायं 5 से 8 बजे तक छात्रसंघ के सवाल पर आयोजित किया जाएगा।
दूसरे वक्ता अनिल श्रीवास्तव जी(पूर्व अध्य्क्ष , छात्रसंघ बी एच यू) ने कहा कि पूर्वांचल के दस जनपदों में युवा नेतृत्व को मुद्दों पर राजनीतिक रूप से प्रबुद्ध और क्रियाशील बनाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है इसके प्रतिभागियों का चयन करने हेतु हम दस जनपदों में जाकर युवाओं से संपर्क करेंगे।
प्रो सुरेन्द्र प्रताप और प्रो अनिल उपाध्याय (काशी विद्यापीठ) ने कहा कि युवाओ को राजनीतिक और सामाजिक रूप से वैचारिक बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्यशाला साबित होगी।
अध्यक्षता करते हुए विजय शंकर पांडेय जी(पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय) ने कहा कि युवाओ के अंदर संविधान की समझ बढ़ाने और राजनीतिक रूप से तैयार करने हेतु खास तौर से लोकतंत्र की नर्सरी छात्रसंघ की प्रासंगिकता को लेकर भी एक खुला सत्र के माध्यम से पूर्वांचल में इसकी उपयोगिता पर एक जनमत खड़ा करने में यह कार्यशाला एक मील का पत्थर साबित होगी
युवा संयोजक डॉ शम्मी कुमार सिंह और रोहित राणा (बी एच यू) ने कहा कि युवाओ के मार्गदर्शन और नई नेतृत्व खड़ा करने में यह कार्यशाला बहुत मजबूत भूमिका निभाएगी
संचालन श्री आनंद मिश्रा जी ने और धन्यवाद ज्ञापन श्री वीरेंद्र कपूर जी ने किया।
बैठक में कुंवर सुरेश सिंह,ए के लारी, अरविंद किशोर राय, कमलाकांत पांडेय,कुमार प्रशांत आदि लोग उपस्थित थे|