Nandi News

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवां में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण विमोहनकारी

Share on Social Media

वाराणसी। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवा, रमना वाराणसी के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण बहुत ही आकर्षक ढंग से किया गया।

सर्वप्रथम अलग-अलग परिधान से सुसज्जित विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ पंक्तिबद्ध होकर मुख्य अतिथि के सानिध्य में समवेत तिरंगा यात्रा निकालकर आस-पास के लोगों को आज़ादी के प्रति जागरूक किया और विद्यार्थी शिवांग सिंह ने अंग्रेजी में भाषण दिया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को गति देते हुए मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् विद्यालय के विद्यार्थियों ने व एन.सी.सी. की टुकड़ी ने ध्वज को परेड करते हुए सलामी दी। पुनः देश के वीर शहीदों को याद करते हुए भाषण व सामूहिक देशभक्ति गीत की मनोहारी प्रस्तुति देख सभी गद्गद कंठ से सराहित किए गये। स्वतंत्रता के महत्व के बारे में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० ए०के० चौबे ने विस्तार से व्यक्त किया।

अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक ने कहा कि किसी निश्चित सीमाओं से घिरे भू-भाग को देश नहीं कहते बल्कि उसमें निहित पशु-पक्षी, नदी, पर्वत और रहने वाले जीव-जन्तुओं को मिलाकर देश बनता है। इनकी रक्षा-सुरक्षा ही देश-भक्ति कहलाती है। सभी नागरिकों को चाहिए कि प्रत्येक को परोपकारी दृष्टि से देखें और सबकी मदद करें। यही सच्ची देश-भक्ति कहलाएगी, क्योंकि हमारा समाज स्वकेंद्रित हो गया है।

कार्यक्रम का संचालन हर्षिता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन छात्रावास अधीक्षक ले० एम०एस० यादव (रि०) ने किया। उक्त अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment