
वाराणसी, दिनांक 14/8/2026, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक आदरणीय डॉ इंद्रेश कुमार जी के दिशानिर्देश पर आज महावीर रोड टकटकपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी के लिए आहूति देने वाले शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया गया तथा उनके संघर्षों को याद कर अखंड भारत के निर्माण व आपसी मिल्लत, मोहब्बत, अमन कायम रखने की संकल्पना ली गई। उक्त मौके पर मंच से जुड़ी दर्जनों मुस्लिम महिलाओं व पदाधिकारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय,मादरे वतन जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद,तिरंगा यात्रा जिंदाबाद व जय हिन्द के नारे लगाते हुए पांडेयपुर तक मार्च किया। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश सहसंयोजक मो. अजहरुद्दीन,पूर्वी क्षेत्र संयोजक ताज मोहम्मद एडवोकेट,क्षेत्रीय संरक्षक ओम प्रकाश पांडेय जी, महानगर संयोजिका महिला प्रकोष्ठ फरजाना बीबी, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी,खुर्शीदा बानो,कामिल कुरैशी,रमजान अली,इरफान अहमद,मुश्ताक अली,शकीला बानो,हाजरा खातून, रसीदा बेगम, नरगिश,अकिला बानो,तरन्नुम,गुलशन,रुखसाना,मन्नत फातिमा, राजेश कन्नौजिया ,हाजी मुश्ताक अंसारी, अभयकांत द्विवेदी, आजम कुरैशी,यूसुफ शास्त्री लोगों की विशेष उपस्थिति रही।