Nandi News

कारगिल और ऑपरेशन सिंदूर के वीर बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का मेंहदीगंज में भव्य स्वागत

Share on Social Media

मिर्जामुराद। सीमा की रक्षा करते हुए देश सेवा का संकल्प निभाने वाले बीएसएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल रविवार को अपने पैतृक गांव मेंहदीगंज, सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में भागीदारी निभाने वाले मेवालाल पटेल ने सैन्य सेवा की गौरवपूर्ण अवधि पूरी कर सेवानिवृत्ति ली है।उनके घर वापसी पर गांव में भव्य स्वागत समारोह और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मेवालाल पटेल को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।रामशकल पटेल ने कहा कि मेवालाल पटेल ने देश की रक्षा में अद्वितीय साहस और समर्पण का परिचय दिया है। कारगिल युद्ध से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक उनकी भूमिका प्रेरणादायी है। ऐसे वीर सपूतों के कारण ही देश सुरक्षित है और हम गर्व से सिर ऊंचा कर जीते हैं।ग्रामीणों ने भी मेवालाल पटेल के योगदान को नमन किया और कहा कि उनकी देशभक्ति नई पीढ़ी के लिए मिसाल बनेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पूर्व सैनिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा संजीव सिंह गौतम, सुभाष पटेल, गणेश शर्मा, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, भागवती शर्मा, प्रदीप पटेल, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, जतिन मौर्या, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल, चंचल पटेल, अच्छेलाल पाल, अमन, अजय, जानकी पाल, मोनिका पटेल, अनामिका पटेल, प्रियंका, कंचन, मनीषा, निशा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment