Nandi News

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग की दो छात्राएं असिस्टेंट प्रोफेसर बनी।

Share on Social Media


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग की दो छात्राएं असिस्टेंट प्रोफेसर बनी।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग की दो शोधार्थी गुंजन ओझा और प्रिया रानी असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित हुई। इतिहास इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आनंद शंकर चौधरी ने दोनों शोधार्थी को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा बताया कि इतिहास विभाग के कई शोधार्थी भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ।इस अवसर पर डॉ रविंद्र कुमार गौतम, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अंजना वर्मा, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉक्टर अंजु सिंह, डॉक्टर प्रिया श्रीवास्तव, डॉ सारिका गौतम, डॉ संदीप,डॉ प्रियंका सिंह तथा कर्मचारी सुनील राय और और सिंटू कुमार ने बधाई दी

Leave a Comment