
आज शनि धाम सरकार, दुर्गाकुंड, वाराणसी स्थित स्वामी कन्हेँया महाराज के निवास स्थान पर भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव श्री कृष्ण कन्हैया अग्रवाल जी के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर संगठन के अनेक वरिष्ठ पदांधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी कन्हैया महाराज (राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शनि पीठाधीश्वर), राष्ट्रीय संयोजक श्री आशुतोष चंद्र त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गौरी शंकर सेठ, प्रदेश महासचिव श्री अमन जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव श्री कृष्ण कन्हेँया अग्रवाल जी ने कहा-
“राष्ट्रीय सचिव का दायित्व प्राप्त कर मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली एवं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यह पद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि सनातन धर्म, राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा का एक पवित्र दायित्व है। मैं गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा पहले भी करता रहा हूँ और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ करता रहूँगा। मैं परम आदरणीय स्वामी कन्हैया महाराज जी का हृदय से आभार व्यक करता हूँ, जिन्होंनें मुझ पर विश्वास कर यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार जी एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद्र करता हूँ, जिनके सहयोग और विश्वास से मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ। मैं तन, मन और धन से सनातन धर्म एवं राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहूँगा।”
