29जुलाई 2026
खनाव अखरी बाईपास,वाराणसी
मानव धर्म मंदिर वाराणसी आश्रम पर धूम धाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा
तत्वदर्शी सद्गुरु के बिना ज्ञान अधूरा — महात्मा सुजाता बाई जी
आज दिनांक 29 जुलाई दिन बुधवार को खनाव , अखरी बाईपास वाराणसी स्थित “मानव धर्म मंदिर” आश्रम में “गुरु पूजा महोत्सव” के पावन दिन सदगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज जी के आत्माअनुभवि शिष्या , पूर्वांचल प्रभारी महात्मा सुजाता बाई जी एवं महात्मा महादेवी बाई जी ने अपने सारगर्भित सत्संग विचार प्रकट किए l इस कार्यक्रम में लगभग 2000 गुरु भाई बहन की उपस्थिति रही l कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चला l इस कार्यक्रम में महात्मा महादेवी बाई जी ने अपने सत्संग विचार में कहा –
हमारे धर्म ग्रंथो में वर्णित है कि गु नाम अंधकार और रू नाम प्रकाश है l सद्गुरु हमारे अंदर के माया मोह रूपी अंधकार को मिटाते है और हमारे हृदय में परम प्रकाश की ज्योत दिखाकर सद्भावना स्थापित करते हैं l इसीलिए कहा है l
गुरु बिन माला फेरत,
गुरु बिना करता दान l
गुरु बिना सब निष्फल गया ,
बूझो वेद पुराण
आगे महात्मा सुजाता बाई जी ने कहा हर मनुष्य के अंदर परमात्मा की शक्ति है और इस शक्ति का ज्ञान समय के सद्गुरु कराते हैं इसीलिए सच्चे सतगुरु का होना हमारे जीवन में अति आवश्यक है l सच्चे सद्गुरु के बिना मनुष्य संसार सागर से पार नहीं हो सकता इसीलिए कहा गया
गुरु गोविंद दोउ खड़े ,
काके लागू पांव l
बलिहारी गुरु आपने ,
जीन गोविंद दीयो मिलाए ll
गुरु ही गोविंद का दर्शन कराते हैं इसीलिए गुरु ही महान है गोविंद हृदय में छुपे हुए हैं और गुरु ही गोविंदा का ज्ञान करते हैं, दर्शन करते हैं l इसीलिए धर्म ग्रंथ शास्त्रों में गुरु की महिमा गाई गई है l
आगे बाई जी ने सभी जनता से आवाहन किया कि हे मानव उठो और जब तक तुम अपने हृदय में उस परम तत्व का दर्शन नहीं करते हैं तब तक सच्चे सदगुरु की खोज करते रहो और अगर कहीं भी परम तत्व का दर्शन नहीं हो पता तो यह दरबार “मानव उत्थान सेवा समिति” के दरवाजे आपके लिए खुले हैं l
यहां उस परमतत्व का दर्शन कराए जाते है l
सतगुरु के शरण में आकर अपने हृदय में उस परम तत्व का दर्शन करें जिसे रामायण ने कहा
परम प्रकाश रूप दिन राती,
नहीं चाहिए कुछ दिया घृत बाती
जो परम प्रकाश हर एक घट में है उसे जानकर ही हम अपने जीवन का कल्याण कर सकते हैं और यही सच्चे सद्गुरु की पहचान होती है l
कार्यक्रम में अनन्या पांडे व अन्य यूथ का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ और अंत में भंडारा वितरण के साथ कार्यक्रम की इति हुई l
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रधान सुरेंदर नाथ जी,जिला सचिव श्री गुलज़ारी लाल जी,भूतपूर्व प्रधान विजय प्रकाश पाठक जी ,पूर्व सच्ची आर सी यादव जी ,शाखा आश्रम विभाग के साथ साथ , मानव सेवा दल के जिला प्रमुख श्री छोटेलाल यादव जी, चंद्रशेखर जी, हरिकेश जी,आशा जी,वंदना जी व अन्य साथ ही मीडिया प्रभारी पूनम व विनोद जी व युवा कार्यकर्ता में नमन, आदर्श, अजय, आशुतोष, पंकज, दीपक, प्रज्ञा, आरती व अन्य सभी का योगदान सराहनीय रहा
