
आज दिनांक 14.7.2026 को रघुवंश प्रतिष्ठान के तत्वावधान में बाबा पुकार राय चबूतरा नियरडीह वाराणसी के स्थान पर रघुवंशी परिवार के पुरोधा मार्गदर्शक एवं शिरोमणि बाबा पुकार राय की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि आदरणीय बृजेश सिंह जी पूर्व एमएलसी के कर कमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर हरिहर प्रसाद सिंह पूर्व प्राचार्य पीजी कॉलेज गाज़ीपुर ने किया। श्री सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष रघुवंश प्रतिष्ठान ने रघुवंश परिवार के वंश वट वृक्ष का संपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि माननीय बृजेश सिंह ने प्रभु राम के जीवन चरित का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु राम का आदर्श ही जीवन को महान बनाता है। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा करना हमारा सब का कर्तव्य है। धर्म की रक्षा करने के लिए जो कुछ भी करना पड़े उसे करना चाहिए क्योंकि धर्म हमारी रक्षा करता है अतः हमें धर्म की रक्षा करनी चाहिए। मुख्य अतिथि ने आए हुए तमाम अतिथियों का साभार व्यक्त किया और जीवन में नैतिक मूल्यों को उत्पन्न करने के लिए प्रेरणा स्रोत बातों को बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ हरिहर प्रसाद सिंह ने लोगों का आभार व्यक्त किया और ऐसे कार्यक्रम हमेशा होता रहे इसके लिए लोगों को जागृत किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह महामंत्री रघुवंश प्रतिष्ठान ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अवनिंद्र सिंह ,रामकृष्ण सिंह कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, सतीश सिंह ,दिनेश सिंह, अशोक सिंह ,गुलाब सिंह राम भुवन सिंह ,दयाशंकर सिंह, चंद्रसेन सिंह, राणा सिंह, विनय सिंह ,देवेंद्र दादा आदि उपस्थित रहे आज के कार्यक्रम में वैभव और उनके साथियों द्वारा संगीत में भजन प्रस्तुत किया गया।