
सोनभद्र ! स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल की चुर्क शाखा में आयोजित विद्यार्थी अलंकरण समारोह का शुभारम्भ प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने विद्यालय के प्रेरणाश्रोत श्री श्री 1008 श्री स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज परमहंस के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। समारोह में पधारे अतिथियों का स्वागत, मार्त्यापण विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य ऐ०के० वर्मा ने विद्यालय में आये सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र अलंकरण की उपयोगिता का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों को जिम्मेदारी देकर विद्यालय प्रशासन बच्चों में निहित प्रतिभा को निखारने का कार्य करता है, जिससे बच्चे शिक्षा प्राप्ति के बाद समाज के प्रति गम्भीर एवं जागरूक रहते हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वागत गीत, के साथ ही कार्यक्रम का आगाज हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच छात्र-छात्राओं को पद, परिश्रम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
समारोह में हेडब्वाय अभिषेक कुमार 12ए, हेड गर्ल साहीबा 12वी, स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वाय कौशल चौधरी 12ए व गर्ल तनु सिंह 12वी, कल्चरल सेक्रेटरी प्रियांसु सिंह 12वी, व विशाखा जयसवाल 11ए को उनके पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। टैगोर हाउस का कैप्टन प्रखर 12 सी तथा गर्ल्स कैप्टन प्राची 11 सी को पद से विभूषित किया गया। दयानन्द हाउस के लिए हिमांसु शर्मा 11 A ,सोनी 11C को कैप्टन के पद से विभूषित किया गया
शिक्षार्थियों को दिलाई गई पद, परिश्रम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ। विद्यार्थी अलंकरण समारोह छात्र-छात्राओं के अंतर में छिपी प्रतिभा को निखारने का एक स्वर्णिम अवसर। सचिव एवं प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ।
विवेकानंद हाउस के लिए को विशाल यादव 12ए व अंशिका 11 बी को कैप्टन के पद से विभूषित किया गया। रमन हाउस के लिए विवेक कुशवाहा 12ए व मंदाकिनी 11ए को कैप्टन के पद से विभूषित किया गया। कक्षा प्रि-नर्रसरी से बारहवीं तक के मॉनिटर्स को बैच देकर नामित किया गया। इसी क्रम में डीसिप्लीन इन्चार्ज राघव मनी मिश्रा, सी०सी०ए०इन्चार्ज फरहीन सिद्धिकी, टैगोर हाउस इन्चार्ज (रेड) सुप्रिया मौर्या, रमन हाउस इन्चार्ज (ब्लू) सुधांशु कुमार शुक्ला, दयानन्द हाउस इन्चार्ज (ग्रीन) संतोष विश्वकर्मा, तथा विवेकानन्द हाउस इन्चार्ज (यलो) सुधा देवी को बनाया गया।
प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने अपने उद्बोधन में अच्छे समाज के निर्माण एवं उत्थान के लिए विद्यार्थियों को एक साथ कार्य करने की प्रेरणा दी और कहा कि विद्यार्थी अलंकरण समारोह छात्र-छात्राओं के अंतर में छिपी प्रतिभा को निखारने का एक जरिया व स्वर्णिम अवसर है। इससे न सिर्फ नेतृत्व क्षमता का विकास होगा अपितु यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण सोपान है। यदि बच्चों के परिवेश में नैतिकता के तत्व पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं है तो परिवेश में जिन तत्वों की प्रधानता होगी वे जीवन का अंश बन जायेंगे, इसलिए मूल्य पढ़ाये नहीं जाते अधिग्रहीत किये जाते हैं।
इस अवसर पर शिक्षक आर०के०दुबे, आलोक तिवारी, चंचला मिश्रा, अंकित शुक्ला, विकास सिंह, अंकुश गुप्ता, प्रांजलि सिंह, ओ० पी० यादव, निर्मला यादव, सुधांसु मोदनवाल, अंजना पाण्डेय, शिव प्रसाद, बी० डी० पाण्डेय, शशि राना, आदि शिक्षक मौजूद रहें तथा फरहिन सिद्धिकी के नेतृत्व में मंच संचालन का कार्य खुशबु और आर्या ने किया ।