त्रकार वार्ता*
वाराणसी।काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव जी की 1954 में निर्मित स्वर्ण रजत प्रतिमा की शोभायात्रा 16 जुलाई 2026, दिन गुरुवार, प्रातः 700 बजे, चौखम्भा स्थित काठ की हवेली से आरम्भ होगी।
स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी वाराणसी के अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा” ने पराड़कर स्मृति भवन वाराणसी में आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकार बन्धुओं को जानकारी दिया।
अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा” ने बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे पुलिस घुड़सवार सम्पूर्ण शोभायात्रा में शामिल रहेंगे। उसके पश्चात ढोल ताशा, स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी का बैनर होगा। कमेटी के संस्थापक द्वय स्व. किशुन सेठ जी एवं स्व. भीखू सिंह जी का तस्वीर फूलों से सुसज्जित रहेगा। बैण्ड बाजा पार्टी सुमधुर धुन भजन करते हुए शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष माॅं वैष्णो देवी की झांकी विशेष आकर्षण के स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगी। सुसज्जित स्वरुप में घोड़े पर सवार भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, व हनुमान जी, शामिल होंगे।
अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा” ने बताया कि शोभायात्रा में शंकर पार्वती जी, राधा कृष्ण जी, काली जी, हनुमान जी की आकर्षक स्वरूप में झांकी होगी। नीरज सेठ की नेतृत्व में न्यू लाइफ इंवेंट प्लानर के कलाकार शोभायात्रा में भजन करते हुए चलेंगे ।
अध्यक्ष ने बताया कि गोविंदेश्वर महादेव तथा माता वैष्णो देवी जी की आकर्षक झांकी, हनुमान जी, डमरू दलशोभायात्रा के केंद्र बिंदू होंगे।
शोभायात्रा के अंत में शहनाई वादन, विभिन्न फूलों से सुसज्जित रथ पर बाबा काल भैरव जी की स्वर्ण रजत-प्रतिमा विराजमान रहेंगी । पूरे शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न जगहों बाबा के भक्तों द्वारा स्वागत व पुष्प वर्षा कर बाबा का पूजन आरती किया जायेगा। साथ ही सम्पूर्ण रास्ते में प्रसाद वितरण भी होता रहेगा।
अध्यक्ष ने बताया कि बाबा के स्वागत हेतु विभिन सामाजिक संगठन, भक्तगण चयनित स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना करेगे।
अध्यक्ष ने बताया कि शोभायात्रा के कुशल संचालन हेतु शोभायात्रा मंत्री जनार्दन वर्मा “प्रधान जी” के नेतृत्व में सहयोगियों की टीम बनाई है। जो शोभायात्रा संचालन में सहयोग करेंगे।शोभायात्रा में नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखंड के पोस्ट वार्डेन धर्मेन्द्र गौतम वाकी टाकी संग दस सदस्य शोभायात्रा में सहयोग करेंगे।
स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के महामंत्री राजू वर्मा (बिछिया वाले) ने बताया कि शोभायात्रा गुरुवार दिनांक 16 जुलाई 2026 को सुबह सात बजे चौखम्भा स्थित काठ की हवेली से आरम्भ होकर बीबी हटिया, जतनबर, विशेश्वरगंज, महामृत्युंजय, दारानगर, मैदागिन, बुलानाला, चौक, नारियल बाजार, गोविन्द पुरा, ठठेरी बाज़ार, सोराकुऑ, गोलघर, भुतई इमली होते हुए भैरोनाथ चौराहे पर विश्राम लेगी तत्पश्चात बाबा काल भैरव मंदिर में स्वर्ण रजत प्रतिमा प्रतिस्थापित होगी और भव्य श्रंगार के बाद विधिवत पूजा अर्चना के साथ बाबा का दर्शन रात्रि में बाबा के शयन आरती तक चलता रहेगा।
उन्होंने बताया कि सायं काल पंडित जयकृष्ण दीक्षित के आचार्यत्व में बसंत पूजा सम्पन्न होगी। परम्परागत काशी के कोतवाल पत्रिका का प्रकाशन किया गया है जिसके सम्पादक रविशंकर सिंह, सह सम्पादक कमल कुमार सिंह एवं संदीप सेठ है।
शोभायात्रा व सांस्कृतिक मंत्री जनार्दन वर्मा “प्रधान” ने बताया कि शोभायात्रा मीडिया प्रभारी का प्रभार डाॅ कैलाश सिंह विकास एवं किशोर कुमार सेठ को दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर व गर्भगृह तथा चौराहा व मार्ग को विभिन्न प्रकार के फूलों व झालरों से सुसज्जित किया जायेगा। साथ ही स्वागत हेतु तोरणद्वार बनाये जायेंगे।
शोभायात्रा मंत्री के अनुसार नगर आयुक्त को शोभायात्रा के मार्गो की मरम्मत व स्वच्छता हेतु एक पत्रक दिया गया है।
स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा” एवं स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने सभी धर्म परायण जनता व भक्तगण से अपील किया है कि सपरिवार काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव जी के स्वर्ण रजत प्रतिमा की शोभायात्रा एवं श्रंगार दर्शन में शामिल होकर पुण्य लाभ के भागीदार बनें।
स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने काशी के समस्त स्वर्ण व्यवसाई से विशेष अनुरोध किया है कि 16 जुलाई 2026 को शोभायात्रा में के समय अपनी प्रतिष्ठा को उक्त समय तक स्थगित कर शोभायात्रा में शामिल रहे।
पत्रकार वार्ता में सर्वश्री अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा”, महामंत्री राजू वर्मा (बिछिया वाले), कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, शोभायात्रा मंत्री जनार्दन वर्मा “प्रधान”, संरक्षक द्वय कृष्ण कुमार सेठ “बच्चू जी” एवं श्याम सुन्दर सिंह, स्मारिका सम्पादक व सलाहकार रविशंकर सिंह, सलाहकार डाॅ कैलाश सिंह विकास, सलाहकार किशोर कुमार सेठ,सलाहकार कमल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम “बंटी”, उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह व सूचना मंत्री संदीप सेठ शामिल रहे।
भवदीय
घनश्याम सेठ “बच्चा”
अध्यक्ष
स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी, वाराणसी
डाॅ. कैलाश सिंह विकास
किशोर कुमार सेठ
मीडिया प्रभारी
मोबाइल 9335438153
9335339020
दिनांक 14 जुलाई 2026
पत्रकार वार्ता*