
स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, शाखा जगतगंज में आज 11 जुलाई को सत्र 2026-27 की नवनिर्वाचित छात्र परिषद के लिए सैश और अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन अत्यन्त गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबन्धक महोदय द्वारा किया गया। प्रबंधक महोदय ने सर्वप्रथम पूज्यनीय स्वामी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीष प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की ,इसके पश्चात्, गरिमामयी पदभार ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
जिसमे नवनिर्वाचित हेड बॉय देवदत्त यादव हेड गर्ल-खुशी चौहान, स्पोर्टस कैप्टन – पवन एवं प्रियल यादव, कल्चरल कैप्टन- अंकित मंडल एवं सोनाली नव नियुक्त चारों सदनों के कैप्टन क्रमशः आदित्य मिश्रा एवं दिव्या बरनवाल (टैगोर हाउस), राज गुप्ता एवं प्रकृति गुप्ता (रमन हाउस),अंश उपाध्याय एवं आरोही गुप्ता (दयानंद हाउस) सानिध्य सिरसीवाल एवं चाहत वर्मा (विवेकानंद हाउस) को विद्यालय के प्रबंधक महोदय द्वारा उनके पदों के अनुरूप गरिमापूर्ण सैश एवं बैच लगाकर अलंकृत किया गया। तथा उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाकर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कर्तव्य निर्वहन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
उक्त अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया द्वारा सभी नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओ को बधाई दी गई। उन्होने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद पाना नहीं, बल्कि सबके सहयोग से जिम्मेदारी निभाना है। उन्होने आशा व्यक्त की कि यह नई छात्र परिषद एकूल की गरिमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की कोअर्डिनेटर सहितः समस्त शिक्षक गण, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन-अध्यापिका मोनिका यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अध्यापिका – श्रुति श्रीवास्तव ने दिया।