
पुलिस ने स्कॉर्पियो को किया सीज ।
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र में एनएसजी कमांडो लिखी नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो से घूम रहे दिनेश कुमार यादव पुत्र राजदेव यादव, निवासी देवजी, थाना फूलपुर, वाराणसी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच में उक्त व्यक्ति पूर्व प्रधान बताया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक फूलपुर ने नीली बत्ती और एनएसजी कमांडो लिखे वाहन की जांच कराई। जांच में आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने स्कॉर्पियो को सीज कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को बिना वैधानिक अधिकार के सरकारी पहचान या विशेष सुरक्षा बलों का नाम उपयोग करने की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।