Nandi News

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रविदास मंदिर में दर्शन पूजन कर टेका मत्था

Share on Social Media

नंगा बाबा के कुटिया पर गौ माता को खिलाया गुड और चना खिलाकर किया सेवा

वाराणसी।

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सीर गोवर्धनपुर में गुरुवार को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रविदास मंदिर पर पहुंचकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का दर्शन पूजन कर मत्था टेका और संत हरेंद्र दास जी महाराज का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को संत हरेंद्र दास जी महाराज ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर सम्मानित किया।

राज्य मंत्री ने मंदिर परिसर भ्रमण के दौरान सुविधाओं तथा श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी लिया और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत रमना स्थित स्वामी वितरागानन्द सरस्वती उर्फ नंगा बाबा कुटिया में दर्शन पूजन किया और गौशाला में गौ माता को गुड और चना खिलाकर सेवा किया।उन्होंने कुटिया परिसर में प्रकाश की व्यवस्था हेतु दो हाई मास्ट लगवाने हेतु वादा किया।इस दौरान साथ में पार्षद प्रतिनिधि रामसिंह यादव कल्लू ,राजू वर्मा, गौरव पटेल, अजय विश्वकर्मा, विनोद सोनकर, बिहारी पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment