
दिनांक 26.05.2026 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के अंतर्गत देखभाल क्षेत्र/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर पशुपालन फार्म में रामपुर तालाब के पास से मु0अ0सं0 91/2026 धारा 316(2) बी.एन.एस. से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों—अल्लाह रखा उर्फ मैनुद्दीन पुत्र स्वाहिद निवासी ग्राम शाहंशाहपुर, थाना राजातालाब, वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष व अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम पनियरा, थाना राजातालाब, वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 राशि गाय एवं 01 नवजात बछिया बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.05.2026 को वादी द्वारा थाना राजातालाब पर सूचना दी गयी कि उसकी पिकअप वाहन संख्या UP-64 CT-6431, जिसमें दो गायें लदी थीं, को चालक गोविन्द यादव अपने साथियों के साथ मिलकर गायब कर दिया है। सूचना के आधार पर थाना राजातालाब पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी।
पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 21.05.2026 की रात्रि में उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बेलवा रोड स्थित पहलवान बीर बाबा मंदिर के पास खड़ी पिकअप वाहन संख्या UP-64 CT-6431 को चालक के वाहन से उतरकर शौचालय जाने के दौरान उसमें लदी दो गायों सहित चोरी कर लिया था। बाद में गायों को शाहंशाहपुर स्थित जंगल में छिपा दिया गया, जहां एक गाय ने बछिया को जन्म दिया।
चोरी किया गया वाहन जनपद चंदौली की थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है। थाना राजातालाब पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अब तक की जांच में पिकअप वाहन चालक गोविन्द यादव की संलिप्तता नहीं पायी गयी है, जिसके क्रम में अभियोग में धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
- अल्लाह रखा उर्फ मैनुद्दीन पुत्र स्वाहिद निवासी ग्राम शाहंशाहपुर, थाना राजातालाब, वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष।
- अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम पनियरा, थाना राजातालाब, वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-• 02 राशि गाय, 01 राशि नवजात बछिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 रामविलास यादव, थाना राजातालाब, वाराणसी।
- उ0नि0 आनन्द कुमार पाण्डेय, थाना राजातालाब, वाराणसी।
- उ0नि0 साकेत पटेल, थाना राजातालाब, वाराणसी।
- का0 मंतोष कुमार, थाना राजातालाब, वाराणसी।
- कां0 विपिन कुमार, थाना राजातालाब, वाराणसी।
- रि0का0 धनंजय लाल, थाना राजातालाब, वाराणसी।
सर्विलांस टीम - हे0का0 संतोष पासवान
- का0 मनीष सिंह
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।