Nandi News

सोने और चांदी के आभूषणों के साथ चोर को थाना चौक पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार ।

Share on Social Media

वाराणसी।

थाना चौक पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आलिशान (22 वर्ष) पुत्र आलम निवासी मकान नंबर K-62/120, सप्तसागर, थाना कोतवाली, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा बरामद सोना के आभूषणों में तीन जोड़ी कान के झाले, एक जोड़ी कान की बाली, एक नथिया, एक गले की चेन तथा एक हाफ सेट शामिल है। चांदी के दो जोड़ी पायल एवं एक चांदी का टुकड़ा बरामद किया गया है।

पुलिस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल भानू प्रताप तथा कांस्टेबल भोलू खरवार की भूमिका रही। अभियुक्त से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment