Nandi News

माइक्रोटेक कॉलेज के 48 छात्रों को मिला जॉब 26.75 लाख तक का पैकेज. भव्य फेयरवेल समारोह काआयोजन I

Share on Social Media

वाराणसी जौनपूर, 13 मई 2026


माइक्रोटेक कॉलेज के 48 छात्रों को मिला जॉब 26.75 लाख तक का पैकेज. भव्य फेयरवेल
समारोह के दौरान सॉफ्टवेयर कंपनी Prodesk IT के एचआर द्वारा चयनित विद्यार्थियो
को जॉब ऑफर लेटर वितरित किया गया।
माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में वर्ष 2026 क स्नातक हो रहे विद्यार्थियों
के लिए आज एक भव्य “फयरवेल एवं ऑफर लेटर वितरण समारोह” का आयोजन किया
गया । कायेक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित विद्यार्थियो
को अधिकतम र26.75 लाख वार्षिक पैकेज तक के ऑफर लेटर प्रदान किए गए ।
यह समारोह माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मुख्य कार्यालय, विवेकानंद सेमिनार
हॉल, चौथी मंजिल, विनायक प्लाजा में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी
अभिभावक, शिक्षकगण एवं उद्योग जगत से ज्ड़े प्रतिनिधि उपसिथित रहे।
कार्यक्रम में चयनित विद्यर्थियों को ऑफर लेटर माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस के
Executive Director डॉ पंकज राजहंस एवं General Secretary डॉ. नीरज राजहंस
द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनक
उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माइक्रोटेक संस्थान सदैव उद्योगोन्मुख
एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. पंकज राजहंस ने अपने संबोधन में कहा कि माइक्रोटेक के विद्यार्थी आज देश-विदेश
की अग्रणी कंपनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो संस्थान की गुणवत्ता एवं
अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
डॉ. नीरज राजहंस ने कहा कि संस्थान का उदेश्य डिग्री प्रदान करना नहीं बल्कि
विद्यार्थियों को उद्योगों के लिए पूर्णतः तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में
माइक्रोटेक और अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप
सहयोग को मजबूत करगा I
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनभव साझा करते हए संस्थान के शिक्षकों एवं
प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया । सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं भावुक विदाई संदेशंने समारोह
को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान की टीम द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन रजिस्ट्रार श्री
जयमंगल सिंह ने प्रस्तुत किया ।
माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड
के साथ क्षेत्र में रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है
इस कंपस प्लेसमेंट ड्राइव में माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विभिन्न
शैक्षणिक कार्यक्रमों के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की। चयनित विद्यार्थियों में
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) विश्वविद्यालय से संबद्ध 4 बीसीए के विद्यार्थी
हिमांशी श्रीवास्तव लक्ष्य कमार, आदित्य राज एवं अमन सिंह, ीर बहाद्र सिंह पूर्वाचल
विश्वविद्यालय, जौनपूर से संबद्ध 1 बीसीए विद्यार्थी शिवांश विश्वकर्मा. MGKVP वाराणसी
से संबद्ध 2 बीबीए विद्यार्थी पर्व सनेजा एवं यश राज गिरी तथा AKTU लखनऊ से संबद्ध
2 एमबीए विद्यर्थी श्रेया वर्मा एवं शिप्रा मिश्रा सहित कुल 9 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिसमें
अधिकतम र26.75 लाख वार्षिक पैकेज तथा यश राज गिरी को र24 लाख वार्षिक पैकेज
प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त कई अन्य विद्यार्थियों को र3.6 लाख से र२४ लाख वार्षिक पैकेज तक के
ऑफर प्राप्त हए। इस मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 48 विद्यर्थियों का चयन विभिन्न
राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ, जिससे पूरे संस्थान में उत्सव एवं गर्व का माहौल
‘देखने को मिला ।
कैम्पस प्लेसमेन्ट समारोह क मुख्य संचालकों में जय मंगल सिंह, स्नेहा, बज मोहन श्रीवास्तव,
शिवानन्द सिंह, दीक्षा सिंह, सोनम वर्मा निलोत्पल एवं ऋषिका की भूमिका सराहनीय रही
तथा समारोह के समापन पे सभी चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई एवं संस्थान के सभी
कर्मचारियो को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापन तथा ऑफर लेटर
डिस्ट्रीब्यूशन संस्थान के महासचिव डॉ. नीरज राजहंस ने किया ।

Leave a Comment