
वाराणसी। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल वाराणसी में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सफल विद्यार्थियों के चेहरे तब खिल उठे जब उन्हें अकस्मात मालूम हुआ कि आज वर्ष भर की मेहनत उनकी जिन्दगी को खुशनुमा कर गयी और निर्णायक जिन्दगी जीने के चौराहे पर खड़ा कर गयी। एक ओर नये सबेरे का सुखद अहसास था तो दूसरी ओर भविष्य को संवारने का उत्साह। जिस उमंग से परिणाम जानने के लिए घर से निकले उसी प्रफुल्लता से परीक्षाफल देखते ही सभी विद्यार्थियों के मन गदगद हो गये।
विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने इस वर्ष के परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए दिया। कक्षा 12वीं में एक ओर विज्ञान वर्ग में 92.6 प्रतिशत अंक पाकर खुशी चौधरी ने प्रथम तथा ऋषिका राय ने 92.4 प्रतिशत स्थान पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तो दूसरी ओर वाणिज्य वर्ग में शुभांगी यादव 87 प्रतिशत, आन्या गुप्ता व अनुभव दूबे ने 85.4 प्रतिशत अंक पाकर, श्रेष्ठता हासिल की। इसके अतिरिक्त अनुष्का गुप्ता, श्वेता शर्मा, तनय सिंह ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किया। विषयवार उच्चतम अंकों में कामर्शियल आर्ट में 100, कम्प्यूटर में 100, फिजिकल में 99 अंग्रेजी में 98, मैथ्स 97, रसायन विज्ञान में 97 अंक विद्यार्थियों ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्यद्वय चन्द्रशेखर सिंह, डॉ० ए०के० चौबे, ले० एम०एस० यादव (रि०), सहित सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।