Nandi News

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल,गड़वाघाट में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का भव्य शुभारंभ संपन्न

Share on Social Media

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, गड़वाघाट रमना, वाराणसी में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का भव्य शुभारंभ उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक सचिव महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को समर कैंप के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं को निखारने एवं नई गतिविधियों को सीखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संगीत शिक्षक योगेश राय ने अपनी मधुर एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। वहीं श्रेया के आकर्षक एवं ऊर्जा से भरपूर नृत्य प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।

समर कैंप में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक एवं शानदार रही, जबकि वॉलीबॉल मुकाबलों में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त आर्ट, ड्राइंग एवं साहित्यिक गतिविधियों में भी बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा देखने योग्य रही।

समूचे परिसर में बच्चों के उत्साह, उमंग एवं ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में पूरे जोश एवं आत्मविश्वास के साथ सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चन्द्रशेखर सिंह, शिक्षक अतीन्द्र कुमार सिंह, सुनील तिवारी, सुभाष सिंह, सुभाष यादव, आशा यादव, दिनेश कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन ने समर कैंप को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आगामी दिनों में भी विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों के आयोजन की जानकारी दी।

Leave a Comment